नीतू सिंह ने पति ऋषि कपूर के साथ फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज, खुश रहने के लिए सिखाया ये मंत्र
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को मुंबई के सर एच.एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया था. उन्हें गए हुए अब दो महीने होने आए हैं लेकिन उन्हें खो देने के गम अब भी उनके चाहनेवालों के मन में बरकरार है.
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का 30 अप्रैल को मुंबई के सर एच.एन रिलायंस अस्पताल (Sir H.N Reliance Hospital) में निधन हो गया था. उन्हें गए हुए अब दो महीने होने आए हैं लेकिन उन्हें खो देने के गम अब भी उनके चाहनेवालों के मन में बरकरार है. नीतू सिंह (Neetu Singh) ने सोशल मीडिया पर अपने पति ऋषि कपूर संग एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें याद किया तथा अपने मन की बात कही है. नीतू ने यहां लोगों को जीवन में खुश रहने का सही मंत्र भी बताया है.
नीतू ने ऋषि संग अपनी कैंडिड फोटो को पोस्ट करके लिखा, "बड़ा या छोटा हर कू अपने दिमाग में एक जंग लड़ रहा होता है. आपके पास बड़ा घर और सारी सुविधाएं होंगी ललेकिन फिर भी आप खुश नहीं होंगे. वहीं किसी के पास कुछ न होकर भी वो खुश रहेगा क्योंकि खुश रहना मन की एक परिस्थिति है !! हर किसी को दिमाग मजबूत और एक बेहतर कल की उम्मीद रखनी चाहिए!! कृतज्ञता, उम्मीद परिश्रम के साथ जीयें!!! अपने करीबियों से प्रेम करें क्योंकि वो आपके सबसे बड़े धन हैं."
अपने इस पोस्ट के माध्यम से नीतू सिंह ने समझाया कि खुश रहने का असली रहस्य धन-दौलत में नहीं बल्कि एक शांत और खुश मन में है. गौरतलब है कि ऋषि कपूर के निधन के बाद बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने उन्हें संभाला और उनका साथ दिया.
रिद्धिमा लॉकडाउन में दिल्ली में रहने के कारण पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थी. इसके कारण वो दिल्ली से मुंबई सड़क मार्ग से पहुंची थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

