नीतू सिंह ने फैमिली की पुरानी फोटो की शेयर, इमोशनल होकर लिखी ये बात
दिग्गज अभिनेत्री नीतू सिंह ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर के साथ बेटे रणबीर, बेटी रिद्धिमा और पोती समारा के साथ एक पारिवारिक तस्वीर साझा की है. नीतू ने सोमवार तड़के इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जहां परिवार कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है.
दिग्गज अभिनेत्री नीतू सिंह (Neetu Singh) ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor Sahani) और पोती समारा (Samara) के साथ एक पारिवारिक तस्वीर साझा की है. नीतू ने सोमवार तड़के इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जहां परिवार कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है.
भावुक नीतू ने लिखा, "मेरी इच्छा है कि यह चित्र जैसा है वैसा ही बना रहे." यह भी पढ़े: ऋषि कपूर के निधन के बाद रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ऐसे रख रहे हैं मॉम नीतू सिंह का ख्याल, शेयर की ये फोटो
हाल ही में, रिद्धिमा ने पूरे कपूर परिवार की एक और क्लासिक तस्वीर के साथ प्रशंसकों का खुश कर दिया था.ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, नीतू कपूर, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर आदि कई लोग थे.
ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को अंतिम सांस ली थी. वह पिछले दो वर्षों से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे. वह 67 वर्ष के थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2020 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

