बॉलीवुड

Neetu Kapoor ने बेटे Ranbir Kapoor को मीडिया के सामने दी बधाई, पैपराजी के साथ हुई मस्ती, कहा-'कर्म से डकैत धर्म से आजाद'

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों और पिता बनने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में मां और बेटे नीतू कपूर और रणबीर कपूर एयरपोर्ट में साथ में दिखे. जहां पर पैपराजी के सामने नीतू कपूर ने बेटे को जल्द पिता बनने को लेकर बधाई दी.

Neetu Kapoor ने बेटे Ranbir Kapoor को मीडिया के सामने दी बधाई, पैपराजी के साथ हुई मस्ती, कहा-'कर्म से डकैत धर्म से आजाद'
Instant Bollywood (Photo Credits: Instagram)

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों और पिता बनने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में मां और बेटे नीतू कपूर और रणबीर कपूर एयरपोर्ट में साथ में दिखे. जहां पर पैपराजी के सामने नीतू कपूर ने बेटे को जल्द पिता बनने को लेकर बधाई दी. साथ ही इस मौके पर एक्ट्रेस ने शमशेरा का पॉपुलर डायलॉक कर्म से डकैत और धर्म से आजाद भी बोला. साथ ही नीतू ने कहा कि अब खुश पिछले तीन महीने से रणबीर के बारे में पूछे जा रहे थे.

हाल ही में आलिया भट्ट ने यह खबर देकर पूरी इंडस्ट्री को खुश कर दिया था कि वे मां बनने वाली हैं. आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ हॉस्पिल से तस्वीर शेयर की थी. इस खबर के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और पैपराजी भी रणबीर कपूर से बात करना चाहते थे. आज जाकर वह मौका आया जब मां-बेटे साथ में स्पॉट हुए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

आपको बता दें नीतू कपूर हालिया रिलीज हुई फिल्म जुग जुग जियो में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ नजर आई थीं.  राज मेहता द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है. वहीं रणबीर की बात करें तो वे करण मल्होत्रा द्वारा डायरेक्टेड फिल्म शमशेरा में नजर आने वाले हैं. यश राज के बैनर तले बनी यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में रणबीर के अलावा वाणी कपूर और संजय दत्त भी प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).