बॉलीवुड

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी का आरोप, कहा- पिछले 4-5 साल से रह रहे थे अलग, भाई शम्स सिद्दीकी करता था जासूसी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया सिद्नेदीकी ने नवाज को पिछले हफ्ते तलाख की नोटिस भेजी थी. इस नोटिस के साथ के साथ उन्होंने गुजरा करने के लिए मुआवजे की मांग की है. साथ ही आलिया ने चौकानेवाले खुलासे कर नवाज और उनके परिवार पर आरोप लगाते हुए बताया कि आखिरकार उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म क्यों किया.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी का आरोप, कहा- पिछले 4-5 साल से रह रहे थे अलग, भाई शम्स सिद्दीकी करता था जासूसी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी (Photo Credits: Twitter)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की वाइफ आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) ने नवाज को पिछले हफ्ते तलाख की नोटिस भेजी थी. इस नोटिस के साथ के साथ उन्होंने गुजारा करने के लिए मुआवजे की मांग की है. साथ ही आलिया ने चौकानेवाले खुलासे कर नवाज और उनके परिवार पर आरोप लगाते हुए बताया कि आखिरकार उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म क्यों किया. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए हुए  इंटरव्यू के दौरान बताया, "नवाज और वो पिछले 4-5 साल से अलग रह रहे है. आलिया ने आगे बताया कि नवाज यारी रोड के ऑफिस में रहने के बावजूद भी वे अपने घर पर नहीं आते थे. नवाज ने कभी भी उनके और बच्चों के लिए समय नहीं निकला. नवाज की ऐसे बर्ताव की वजह से मैं ज्यादातर डिस्टर्ब रहती थी.

आलिया ने बॉलीवुड टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान बताया, "उनके  रिश्ते में दरार पड़ने की वजह उनका भाई शम्स सिद्दीकी भी है. शम्स मेरी हर हरकतों पर नजर रखते थे . वो मेरी जासूसी करते रहते थे." यह भी पढ़े: नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तलाक का नोटिस भेजने के बाद आलिया सिद्दीकी ने जॉइन किया ट्विटर, बताई अपने एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के खबर की सच्चाई

आगे बातचीत के दौरान आलिया ने बताया, "मैने अपने भविष्य के बारे में बहुत कुछ सोचा नहीं है, लेकिन अब मैं इस रिश्ते में नहीं रहना चाहती हूं. सुलह की कोई संभावना ही नहीं है." आलिया ने इस तलाख नामे में अपने बच्चों के कस्टडी की मांग की हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2020 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).