नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी स्टारर 'मोतीचूर चकनाचूर' का मजेदार ट्रेलर हुआ जारी, देखें वीडियो
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी अभिनीत 'मोतीचूर चकनाचूर' का ट्रेलर जारी हो गया है. यह फिल्म शादी से संबंधित कॉमेडी पर आधारित है जिसमें मनोरंजन का तड़का जमकर लगाया गया है. देवमित्रा विश्वाल निर्देशित इस फिल्म को किरन जावेरी भाटिया ने वुडपेकर मूवीज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. भाटिया का कहना है कि प्रोड्क्शन कंपनी का पूरा ध्यान सटीक कहानी पर केंद्रित है.
मुंबई: नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) अभिनीत 'मोतीचूर चकनाचूर' (Motichoor Chaknachoor) का ट्रेलर जारी हो गया है. यह फिल्म शादी से संबंधित कॉमेडी पर आधारित है जिसमें मनोरंजन का तड़का जमकर लगाया गया है. देवमित्रा विश्वाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म को किरन जावेरी भाटिया ने 'वुडपेकर मूवीज' के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. भाटिया का कहना है कि प्रोड्क्शन कंपनी का पूरा ध्यान सटीक कहानी पर केंद्रित है.
कंटेंट हेड और प्रोड्यूसर भाटिया ने कहा, "हमें इस बात की खुशी है कि 'वुडपेकर मूवीज' अच्छी विषय सामग्री पर ध्यान केंद्रित करती है और जिन्हें अच्छे से स्वीकारा गया है. हम खुश हैं कि लोगों को ट्रेलर ('मोतीचूर चकनाचूर') पसंद आई, य्कंटेंट से प्रेरित फिल्मों को वापस लाने के हमारे विश्वास को यह दृढ़ बनाता है."
यह भी पढ़ें : BB13 Weekend Ka Vaar 02 Sneak Peek | 13 Oct 2019: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सलमान खान के साथ मचाया धमाल
सह-निर्माता राजेश भाटिया भी समान रूप से उत्साहित नजर आए. उन्होंने कहा, "फिल्म के निर्माताओं के नाते वुडपेकर मूवीज और वायाकॉम 18 स्टूडियोज ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं जो हमारे लिए एक अच्छा बिजनेस भी तय करती है." यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2019 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

