बॉलीवुड

Varun Dhawan संग शादी के बाद इस अंदाज में दिखीं Natasha Dalal, देखें उनकी ये लेटेस्ट खूबसूरत Photos

वरुण धवन ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की. अलीबाग में एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन कर वरुण और नताशा ने सात फेरे लिए. शादी के बाद अब नताशा मुंबई आ गई हैं जहां वो वरुण के साथ अपने नए आशियाने में रह रही हैं.

Varun Dhawan संग शादी के बाद इस अंदाज में दिखीं Natasha Dalal, देखें उनकी ये लेटेस्ट खूबसूरत Photos
वरुण धवन और नताशा दलाल (Photo Credits: Yogen Shah)

Natasha Dalal Photos: वरुण धवन ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की. अलीबाग में एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन कर वरुण और नताशा ने सात फेरे लिए. शादी के बाद अब नताशा मुंबई आ गई हैं जहां वो वरुण के साथ अपने नए आशियाने में रह रही हैं. हाल ही में वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए वरुण और नताशा के इस नए घर का टूर भी कराया था. अब शादी के बाद आज नताशा मुंबई में मीडिया द्वारा स्पॉट की गईं.

नताशा आज मुंबई के जुहू इलाके स्थित क्रोमाके सलून के बाहर मीडिया द्वरा स्पॉट की गईं. सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट फोटोज देखने को मिली है जिसमें वो ब्लैक टॉप और पेंट्स में नजर आईं. फेस मास्क पहनी हुईं नताशा यहां अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं.

नताशा दलाल (Photo Credits: Yogen Shah)

ये भी पढ़ें: Varun Dhawan-Natasha Dalal शादी के बाद इस घर में करने जा रहे हैं अपनी नई शुरुआत, देखें ये बेहद खूबसूरत Video

नताशा दलाल (Photo Credits: Yogen Shah)

नताशा को लेकर ये बात सभी जानते हैं कि बॉलीवुड एक्टर की पत्नी होने के बावजूद वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और मीडिया स्पॉटलाइट पसंद नहीं करती. इंटरनेट पर उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही है और लोग उनकी सुंदरता की तारीफ भी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2021 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).