बॉलीवुड

Naseeruddin Shah को अस्पताल से मिली छुट्टी, पत्नी Ratna Pathak Shah संग आए नजर, देखें Photo

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह को निमोनिया से ग्रस्त होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के बाद आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. उनकी देखभाल करने के लिए उनकी पति रत्ना पाठक शाह और उनके बेटे विवान उनके साथ मौजूद रहे.

Naseeruddin Shah को अस्पताल से मिली छुट्टी, पत्नी Ratna Pathak Shah संग आए नजर, देखें Photo
नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह (Photo Credits: Instagram)

Naseeruddin Shah Discharged from Hospital: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह को निमोनिया से ग्रस्त होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के बाद आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. उनकी देखभाल करने के लिए उनकी पति रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah) और उनके बेटे विवान शाह (Vivaan Shah) उनके साथ मौजूद रहे. विवान ने बताया कि उनके पिता को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उनकी सेहत में अब सुधार देखने को मिल रहा है.

विवान द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई पहली तस्वीर में वो ओरेंज टी-शर्ट और ट्रैक पेंट्स पहने नजर आए तो वहीं दूसरी फोटो में वो रत्ना पाठक शाह के साथ नजर आए. फोटो को शेयर करते हुए विवान ने लिखा, "ये आज डिस्चार्ज हो गए."

नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह (Photo Credits: Instagram)

ये भी पढ़ें: Naseeruddin Shah Hospitalised: वेटेरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह को हुआ निमोनिया, अस्पताल में हुए भर्ती

रत्ना ने पीटीआई से हुई बातचीत में बताया था कि एक्टर के फेफड़ों में कुछ निशान देखने को मिले थे किसके बाद रिपोर्ट कराने पर पता चला कि उन्हें निमोनिया है. हिंदी फिल्म जगत में उन्होंने 'निशांत', जाने भी दो यारो', 'इजाजत', बाजार', मासूम', 'मिर्च मसाला' और 'ए वेडनेसडे' जैसी फिल्मों में काम किया है. वो आखिरी बार 2020 में ड्रामा 'मी रक्सम' में नजर आए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2021 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).