Bollywood Drugs Case: दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश ने NCB के समन का नहीं दिया जवाब, हुईं लापता!
सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में अब नारकोटिक्स विभाग की टीम ने क्वान टैलेंट एजेंसी के कर्मचारियों को समन जारी किया है. ये भी बताया गया कि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को समन जारी किया गया था. लेकिन ना ही उन्होंने समन का जवाब दिया है और ना ही तय समय पर एनसीबी के सामने अपनी हाजिरी लगाई है.
Bollywood Drugs Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में अब नारकोटिक्स विभाग की टीम ने क्वान टैलेंट एजेंसी के कर्मचारियों को समन जारी किया है. ये भी बताया गया कि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश (Karishma Prakash) को समन जारी किया गया था. लेकिन ना ही उन्होंने समन का जवाब दिया है और ना ही तय समय पर एनसीबी के सामने अपनी हाजिरी लगाई है.
नारकोटिक्स विभाग के अफसरों ने ये भी साफ कर दिया है कि करिश्मा प्रकाश लापता हैं और एनसीबी उनसे संपर्क नहीं कर पा रही है. एएनआई द्वारा शेयर किये गए ट्वीट में इस बात की जानकारी दी गई.
Narcotics Control Bureau (NCB) has summoned the employees of KWAAN Talent Agency. Also, Karishma Prakash, manager of actor Deepika Padukone, who was recently summoned by NCB, has not responded to the summons till now. She is untraceable: NCB official. #Mumbai pic.twitter.com/Hk7xfeRO6g
— ANI (@ANI) November 2, 2020
आपको बता दें कि नारकोटिक्स की टीम ने हाल ही में करिश्मा प्रकाश के घर छापेमारी की थी जहां उन्हें कुछ नशीले पदार्थ भी बरामद हुए थे. इस मामले को लेकर करिश्मा के खिलाफ समन भी जारी किया गया था.
खबर ये भी है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए करिश्मा ने मुंबई की एनडीपीएस अदालत (NDPS Court) से एंटीसिपेटरी बेल का आवेदन दिया है. मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, करिश्मा के घर रेड में एनसीबी (NCB) को 1.7 ग्राम चरस और दो बोतल सीबीडी आयल मिले थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2020 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

