बॉलीवुड

Nana Patekar Slaps Fan: थप्पड़ खाने वाला युवक आया सामने, बताया पूरा किस्सा.. कहा- नाना पाटेकर मेरे फेवरेट स्टार थे

नाना पाटेकर ने वाराणसी में शूटिंग के दौरान जिस लड़के को थप्पड़ मारा था, वह अब सामने आया है. युवक ने बताया कि वह वहां हो रही फिल्म की शूटिंग का हिस्सा नहीं था. उसने बताया कि वह नाना पाटेकर का बहुत बड़ा फैन था और उनके साथ केवल तस्वीर लेना चाहता था. लेकिन जैसे ही मैं नाना पाटेकर के पास गया उन्होंने मुझे थप्पड़ जड़ दिया.

Nana Patekar Slaps Fan: थप्पड़ खाने वाला युवक आया सामने, बताया पूरा किस्सा.. कहा- नाना पाटेकर मेरे फेवरेट स्टार थे

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने वाराणसी (Varanasi) में शूटिंग के दौरान जिस लड़के को थप्पड़ मारा था, वह अब सामने आया है. युवक ने बताया कि वह वहां हो रही फिल्म की शूटिंग (Film Shooting) का हिस्सा नहीं था. उसने बताया कि वह नाना पाटेकर का बहुत बड़ा फैन था और उनके साथ केवल तस्वीर लेना चाहता था. लेकिन जैसे ही मैं नाना पाटेकर के पास गया उन्होंने मुझे थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद उनके बाउंसर ने मुझे गले से पकड़कर वहां से भगा दिया.

युवक से जब पूछा गया कि नाना पाटेकर ने वीडियो के जरिए आपसे माफी मांगी है. इस पर आपका क्या कहना है? इस पर युवक ने कहा कि अब काहे के सेलेब्रिटी (Celebrity) जब उन्होंने मुझे झापड़ मार ही दिया. युवक ने कहा कि वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद मेरी खूब बेइज्जती हुई है.

यहां देखें वीडियो-

गौरतलब है कि नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया था जिसमें वह एक युवक को सेल्फी लेने के दौरान थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे थे. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद सफाई देते हुए नाना पाटेकर ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया था.

उन्होंने कहा कि ये हमारी फिल्म का हिस्सा था. चूंकि हमें नहीं पता कि वो बच्चा हमारी फिल्म का हिस्सा नहीं था. हमने सीन के हिसाब से उसे मार दिया और बाद में पता चला कि ये हमारी फिल्म का हिस्सा तो है ही नहीं. उन्होंने कहा कि वे जब तक उस लड़के को बुलाने जा रहे थे तब तक वो भाग गया. नाना ने कहा कि वह कभी भी किसी को फोटो के लिए मना नहीं करते हैं. यह गलती से हुआ, अगर कोई गलतफहमी है, तो कृपया मुझे माफ कर दें.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2023 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).