बॉलीवुड

Naach Song Out: ’ड्रीम गर्ल 2' के गाना 'नाच' में नजर आई आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की धांसू केमिस्ट्री, रिलीज हुआ पार्टी सॉन्ग (Watch Video)

Naach Song Out: ’ड्रीम गर्ल 2' के गाना 'नाच' में नजर आई आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की धांसू केमिस्ट्री, रिलीज हुआ पार्टी सॉन्ग (Watch Video)
Zee Music Company (Photo Credits: Youtube)

Naach Song Out: चार्ट-टॉपिंग ट्रैक "दिल का टेलीफोन" की जबरदस्त सफलता के बाद बहुप्रतीक्षित सीक्वल, "ड्रीम गर्ल 2" अपने दूसरे धमाकेदार गाने नाच के साथ सामने आया है.  इस गाने में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने लायक है. वैसे अनन्या और आयुष्मान की पेयरिंग की जो झलक लोगों के सामने आई है उसे उन्होंने पसंद ही किया है. पर इस नए गाने में दोनों की फाडू एनर्जी और धांसू केमिस्ट्री स्क्रीन्स पर आग लगा देने वाली है. Salman Khan, Ranveer Singh और AP Dhillon ने एक साथ दिए पोज, भाईजान ने किया कुछ ऐसा कि चारो तरफ हो रही है तारीफ (Watch Video)

गाने में अनन्या और आयुष्मान अपने माइंड ब्लोइंग डांस स्टेप से दर्शकों के होश उड़ाते नजर आ रहे हैं. या कहे कि ड्रीमगर्ल 2 कपल अपने ए-गेम के साथ डांस एंटरटेनमेंट की हर सीमा को पार कर देने का वादा करते हैं. यही नहीं, नाच हुक स्टेप की एक और खास बात है, और वो ये कि गाने का कैची म्यूजिक हर किसी को ये डांस मूव करने के लिए मजबूर कर देगा. यानी चाहें आप डांस फ्लोर पर हों या किसी पार्टी में या फिर आप अपने लिविंग रूम में ही क्यों न डांस कर रहें हो, आप नाच का हुक स्टेप करने से खुद को रोक नही पाएंगे. इससे यह साल का मस्ट ट्राई डांस मूव भी बन जाएगा.

देखें वीडियो:

इस गाने को सेंसेशनल नकाश अज़ीज़ ने अपनी आवाज़ दी है. जबकि तनिष्क बागची ने इस पर बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम किया हैं, वहीं इसके लीरिक्स शान यादव के हैं जो निश्चित रूप से डांस करने की इच्छा को जगा देगा. तो बस दिलखोर कर झूमने के लिए तैयार रहिए.

यह गाना साल के बेस्ट डांस नंबर के रूप में अपनी पोजीशन मजबूत करता है, जो एक ऑडियो-विजुअल ट्रीट से कम नही लगता है. तो डांस फ्लोर पर आयुष्मान और अनन्या के साथ झूमने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि "नाच" हर जगह चार्ट और डांस फ्लोर पर राज करने आ रहा है.

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित, "ड्रीम गर्ल 2" में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी, सीमा पाहवा और अन्नू कपूर ने भी प्रमुख भूमिकाओं में शानदार अभिनय किया है. यह फिल्म 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2023 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).