Salman Khan Death Threat: सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार उन्हें मुंबई के वर्ली स्थित परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर एक संदेश भेजा गया है, जिसमें अभिनेता को उनके घर में घुसकर मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.
Salman Khan Death Threat: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार उन्हें मुंबई के वर्ली स्थित परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर एक संदेश भेजा गया है, जिसमें अभिनेता को उनके घर में घुसकर मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया.
वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज
अ भिनेता को धमकी मिलने के तुरंत बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस अधिकारी इस धमकी के स्रोत और इसकी प्रामाणिकता की जांच में जुटे हुए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है. यह भी पढ़े: Salman Khan Death Threat: सलमान खान से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला कर्नाटक से गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ में जुटी मुंबई पुलिस
सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
सलमान खान को पहले से ही सुरक्षा प्रदान की गई है, लेकिन धमकी मिलने के बाद उनके घर के आस-पास पुलिस के अधिकारी फिर से तैनात किए गए हैं.
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हो चुकी हैं फायरिंग
पिछले साल सलमान के मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने फायरिंग कर दी थी. जिसके बाद उनकी सुरक्षा को देखते हुए उनके घर के बाहर का सिक्योरिटी सिस्टम टाइट कर दिया गया है. यहां तक कि उनके घर की बालकानी के शीशे भी बुलेटफ्रूफ कर दिए गए. ताकि वे अपने घर में सुरक्षित रहा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2025 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

