निधन की झूठी अफवाह फैलने पर भड़के Mukesh Khanna, फटकार लगाते हुए कहा- पूरी तरह से फिट हूं
अपने इंटरव्यू में शक्तिमान अभिनेता ने कहा कि वो पूरी तरह से ठीक हैं, इस अफवाह के बाद उनके तमाम रिश्तेदार और जान-पहचान के लोगों ने फोन करना शुरू कर दिया था. इस तरह की अफवाह बेहद ही भद्दी है, इससे मुझे और मेरे परिवार को सिर्फ परेशानी ही हुई है.
Mukesh Khanna Death Hoax: सोशल मीडिया पर कोई जानकारी जितनी तेजी से पहुंचती है अफवाह उतनी ही तेजी फैलती भी हैं. बॉलीवुड सितारों के मौत की झूठी अफवाह तो आए दिन सामने आते रहती हैं. इस बीच अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) के मौत की भी झूठी अफवाह तेजी वायरल हो गई. जिसके बाद अभिनेता को उनके तमाम चाहनेवालों के कॉल आने शुरू हो गए. जिससे मुकेश खन्ना और उनके परिवार के लिए ये वक्त किसी सदमे से कम नहीं है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया से खास बात करते हुए मुकेश खन्ना ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
पोर्टल को दिए अपने इंटरव्यू में शक्तिमान अभिनेता ने कहा कि वो पूरी तरह से ठीक हैं, इस अफवाह के बाद उनके तमाम रिश्तेदार और जान-पहचान के लोगों ने फोन करना शुरू कर दिया था. इस तरह की अफवाह बेहद ही भद्दी है, इससे मुझे और मेरे परिवार को सिर्फ परेशानी ही हुई है. ऐसी खबरें सितारों के बारे में काफी समय से आती रहती है.
आपको बता दे कि मुकेश खन्ना अपने टीवी शो शक्तिमान में सुपरहीरो का किरदार निभाने के बाद काफी फेमस हो गए थे. 90 के दशक में बच्चों के बीच उनकी गजब की फैन फॉलोविंग देखने को मिलती थी. इतना ही नहीं बीआर चोपड़ा की महाभारत में उन्होंने भीष्म पितामह का किरदार निभाया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2021 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

