बॉलीवुड

क्या Kartik Aaryan बनेंगे Shaktimaan? फैंस के बीच दिखी मिलीजुली प्रतिक्रिया

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन, जो हाल ही में "भूल भुलैया 3" की सफलता का जश्न मना रहे हैं, अब एक नई भूमिका के लिए चर्चा में हैं. खबरों के मुताबिक, कार्तिक आर्यन को सुपरहिट टीवी सीरियल "शक्तिमान" पर आधारित फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है.

क्या Kartik Aaryan बनेंगे Shaktimaan? फैंस के बीच दिखी मिलीजुली प्रतिक्रिया
Kartik Aaryan (Photo Credits: Instagram)

Kartik Aaryan to Play Shaktimaan: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन, जो हाल ही में "भूल भुलैया 3" की सफलता का जश्न मना रहे हैं, अब एक नई भूमिका के लिए चर्चा में हैं. खबरों के मुताबिक, कार्तिक आर्यन को सुपरहिट टीवी सीरियल "शक्तिमान" पर आधारित फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है. शक्तिमान का किरदार पहले मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना ने निभाया था, और यह शो भारत में एक पॉपुलर सुपरहीरो सीरीज के रूप में जाना जाता है. सूत्रों की मानें तो कार्तिक इस प्रोजेक्ट को लेकर विचार कर रहे हैं.

उनके फैंस के लिए यह खबर रोमांचक हो सकती है क्योंकि वह पहली बार सुपरहीरो की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर फैंस का रिएक्शन मिलाजुला है. कुछ फैंस को लगता है कि कार्तिक इस फिल्म के साथ बड़ा रिस्क ले रहे हैं, और इसे 'करियर सुसाइड' तक कह दिया जा रहा है.

क्या Kartik Aaryan बनेंगे Shaktimaan:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)

वहीं, दूसरे लोग कार्तिक को इस भूमिका में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. उनका कहना है कि कार्तिक के पास युवाओं के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जो इस फिल्म को हिट बना सकती है. अब देखना यह होगा कि कार्तिक इस आइकॉनिक रोल को स्वीकार करते हैं या नहीं. उनके फैंस और सिनेमा प्रेमी इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2024 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).