बॉलीवुड

Mother’s Day 2024: इस मदर्स डे पर देखें 'जाने जान' और 'डार्लिंग्स' सहित ये 5 दिल को छू लेने वाली फिल्में और शोज, मां के साथ प्यार के बंधन को करेंगी मजबूत!

मातृ दिवस के इस खास अवसर पर, अगर आप अपनी मां के साथ कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं पांच ऐसी फिल्में और शोज, जो न सिर्फ आपके दिल को छू जाएंगी

Mother’s Day 2024: इस मदर्स डे पर देखें 'जाने जान' और 'डार्लिंग्स' सहित ये 5 दिल को छू लेने वाली फिल्में और शोज, मां के साथ प्यार के बंधन को करेंगी मजबूत!
Netflix (Photo Credits: Youtube)

Mother’s Day 2024: मातृ दिवस के इस खास अवसर पर, अगर आप अपनी मां के साथ कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं पांच ऐसी फिल्में और शोज, जो न सिर्फ आपके दिल को छू जाएंगी, बल्कि आपके और आपकी मां के बीच के बंधन को भी मजबूत करेंगी.

जाने जान

यह फिल्म मां-बेटी के बीच की गहरी भावनाओं को दर्शाती है, जिसमें प्यार और तकरार के पल शामिल हैं. फिल्म में करीना कपूर खान ने एक मां का किरदार निभाया और अपनी बेटी को बचाने के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाती है.

डार्लिंग्स

अलिया भट्ट की इस फिल्म में मां-बेटी की जोड़ी ने मिल कर अपनी जिंदगी की चुनौतियों का सामना किया है. फिल्म में शेफाली शाह ने आलिया की मां का किरदार निभाया है.

फ्राइडे नाइट प्लान

यह शो एक मां के अपने बच्चों के साथ बिताए गए हास्य और रोमांचक पलों को दर्शाता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.  सीरीज में जुही चावला और बाबिल खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

जिनी और जॉर्जिया

यह अंतर्राष्ट्रीय सीरीज एक अकेली मां और उसकी बेटी के बीच के जटिल संबंधों को उजागर करती है. यह सीरीज आपके दिल को छू जाएगी. कई जगहों पर यह सीरीज आपको इमोशनल करती है.

माई - अ मदर्स रेज

इस भारतीय सीरीज में एक मां की अपने बच्चे के लिए न्याय पाने की गंभीर यात्रा दिखाई गई है. इस सीरीज से आप खुद को जोड़ लेंगे. साथ ही यह सीरीज कई सारे सार्थक संदेश भी छोड़ जाती है.  इस सीरीज में साक्षी तंवर, राइमा सेन, वामिका गब्बी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

इन फिल्मों और शोज के जरिए आप अपनी मां के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकते हैं और इस खास दिन को और भी खास बना सकते हैं. तो इस मदर्स डे पर, इन खास शोज के साथ अपनी मां को विशेष महसूस कराइए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).