Monalisa Hot Dance Video: भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने गुरु रंधावा के गाने पर किया हॉट डांस, सेक्सी कपड़ों में ढाया कहर
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपने मजेदार वीडियोज और हॉट फोटोज से लोगों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सेक्सी अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.
Monalisa Hot Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपने मजेदार वीडियोज और हॉट फोटोज से लोगों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सेक्सी अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं.
मोनालिसा द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये गए इस वीडियो में वो ओरेंज टॉप और शॉर्ट जीन्स पहनी हुई डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में वो गुरु रंधावा के सॉन्ग 'नाच मेरी रानी' पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो की काफी चर्चा की जा रही है.
View this post on Instagram
वीडियो को पोस्ट करते हुए मोनालिसा ने लिखा, "डांस फ्लोर नहीं..तो रूम में ही सही...नाच नाच." इसी के साथ उन्होंने बताया कि इस वीडियो को उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर शूट किया था. भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है.
उन्होंने मनोरंजन जगत में कदम रखने के बाद अपना नाम मोनालिसा रख लिया था. भोजपुरी सिनेमा के साथ ही वो कई सारे नेशनल टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2020 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

