Nazar 2: डायन और दैविक के बीच होली सेलिब्रेशन में हुआ डांस का मुकाबला, मोनालिसा ने शेयर किया ये दिलचस्प Video
स्टारप्लस के टीवी शो 'नजर 2' का आना वाला एपिसोड दर्शकों को और भी एंटरटेन करने को तैयार है. शो के अपकमिंग एपिसोड में देखा जाएगा कि यहां होली फेस्टिवल के सेलिब्रेशन के दौरान डायन और दैविक के बीच डांस कम्पटीशन होगा.
स्टारप्लस के टीवी शो 'नजर 2' (Nazar 2) का आना वाला एपिसोड दर्शकों को और भी एंटरटेन करने को तैयार है. शो के अपकमिंग एपिसोड में देखा जाएगा कि यहां होली फेस्टिवल के सेलिब्रेशन के दौरान डायन (Dayan) और दैविक के बीच डांस कम्पटीशन होगा. आज मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा गया कि सेट पर होली सेलिब्रेशन सीन शूट किया जा रहा है और ऐसे में यहां डायन और दैविक (Daivik) यानी मोनालिसा और श्रुति शर्मा के बीच डांस का मुकाबला होता है.
मोनालिसा (Monalisa) द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए वीडियो में देखा गया कि वो 'ढोल बाजे' सॉन्ग पर अपने बेहद कॉन्फिडेंट अंदाज में डांस कर रही हैं. इंटरनेट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा कि वो आज रात के एपिसोड का इंतजार नहीं कर सकती हैं. ये बेहद दिलचस्प है और इसमें कई सारे ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे.
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्मों से अपनी शुरुआत करने वालो मोनालिसा अपने इस किरदार के चलते आज लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. उनके डायन के किरदार को दर्शकों से काफी प्रेम मिल रहा है और उनके काम को भी सराहा जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2020 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

