बॉलीवुड

Anushka Sharma जल्द बनने वाले हैं मां, पति Virat Kohli संग क्लिनिक के बाहर हुईं स्पॉट (See Photos)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं और ऐसे में फैंस को भी उस पल का इंतजार है जब वो इसकी खुशखबरी सभी को देंगी. कुछ ही महीने पहले विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि वो माता-पिता बनने वाले हैं.

Anushka Sharma जल्द बनने वाले हैं मां, पति Virat Kohli संग क्लिनिक के बाहर हुईं स्पॉट (See Photos)
अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Instagram)

Anushka Sharma-Virat Kohli Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं और ऐसे में फैंस को भी उस पल का इंतजार है जब वो इसकी खुशखबरी सभी को देंगी. कुछ ही महीने पहले विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि वो माता-पिता बनने वाले हैं. अनुष्का जनवरी, 2021 में बच्चे को जन्म देने वाली हैं. आज मीडिया में अनुष्का और विराट की लेटेस्ट फोटोज देखने को मिली है जिसमें ये एक साथ नजर आए.

अनुष्का आज अपने पति विराट के साथ मुंबई के एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुईं. बताया जा रहा है कि यहां वी अपने रूटीन चेकअप के लिए आती हैं. मीडिया में आई फोटोज में अनुष्का और विराट कार में बैठे नजर आए.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Photo Credits: Yogen Shah)

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Anushka Sharma ने मैगजीन कवर के लिए बेबी बंप के साथ कराया खूबसूरत फोटोशूट, Photos देखकर Virat Kohli भी हुए दीवाने

आज अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज भी शेयर की थी जिसमें वो अपने बेबी बंप के साथ बेहद स्टाइलिश अंदाज में पोज करती हुई नजर आईं.

अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Instagram)

अनुष्का ने मैगजीन कवर के लिए पोज किया था जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंटरनेट पर अपने फैंस के साथ भी शेयर की है.

विराट कोहली (Photo Credits: Yogen Shah)

ये भी पढ़ें: Anushka Sharma ने विराट कोहली संग रोमांटिक फोटो शेयर कर दी शादी की मुबारकबाद, लिखा ये खास पोस्ट

विराट ने अपने मीडिया इंटरव्यूज में इस बात का खुलासा था कि अब वो जल्द ही अपने काम से छुट्टी लेकर अपनी पत्नी के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं. वो अपने बच्चे के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2020 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).