एजेंसी न्यूज

Mirzapur 3: Vijay Varma ने 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन की शूटिंग की पूरी, भौकाल मचाने के लिए तैयार हैं भरत त्यागी

विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर रैप-अप केक के साथ कुछ सेल्फी साझा की, जिस पर 'मिर्जापुर सीजन 3 के लिए पिक्च र रैप' लिखा है.

Mirzapur 3: Vijay Varma ने 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन की शूटिंग की पूरी, भौकाल मचाने के लिए तैयार हैं भरत त्यागी
विजय वर्मा (Photo Credits: Instagram)

Mirzapur 3: मुंबई, 4 अक्टूबर: स्ट्रीमिंग फिल्म 'डालिर्ंग्स' में अपने काम के लिए काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया पाने वाले अभिनेता विजय वर्मा ने क्राइम-ड्रामा वेब शो 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन के लिए अपनी भूमिका पूरी कर ली है. Adipurush: 'आदिपुरुष' फिल्म के दृश्यों को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जताई आपत्ति, लिखेंगे फिल्म के डायरेक्टर को पत्र

मिर्जापुर श्रृंखला में विजय की दोहरी भूमिका को दर्शकों ने खूब सराहा और दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि शो में उनके द्वारा निभाए गए दो पात्रों में से कौन मारा जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay Varma (@itsvijayvarma)

विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर रैप-अप केक के साथ कुछ सेल्फी साझा की, जिस पर 'मिर्जापुर सीजन 3 के लिए पिक्च र रैप' लिखा है.

अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "मेरे लिए सीजन रैप! मिर्जापुर 3 फिर से फैमली के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा."

हाल ही में विजय वर्मा स्टारर 'डालिर्ंग्स', जो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली गैर-अंग्रेजी भारतीय मूल फिल्म रही.

विजय के पास सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'दहाड़', करीना कपूर खान के साथ 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' और निश्चित रूप से 'मिर्जापुर 3' सहित परियोजनाओं की एक रोमांचक स्लेट है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2022 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).