Mirzapur 2: मुन्ना भईया पर बना रैप सॉन्ग हुआ रिलीज, दिव्येंदु का तूफानी अंदाज बना रहा है दीवाना
पिछले सीजन की तरह इस बार के सीजन में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal), दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा (Shweta Tripathi Sharma), रसिका दुगल सहित कई नए पुराने चेहरे भी दिखाई देंगे.
Mirzapur 2: अमेजन प्राइम वीडियो के लोकप्रिय क्राइम वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा है. वेब शो का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस बार के सीजन में पॉवर के साथ बदले की कहानी दिखाई देगी. पिछले सीजन की तरह इस बार के सीजन में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal), दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा (Shweta Tripathi Sharma), रसिका दुगल सहित कई नए पुराने चेहरे भी दिखाई देंगे. ऐसे में मेकर्स ने एक गाना रिलीज किया है. जो पूरी तरह से शो के किरदार मुन्ना भाई पर केन्द्रित हैं.
दरअसल ये एक रैप गाना है. जिसमें मुन्ना भईया की दबंगई से लेकर चालाकी तक दिखाई जा रही है. इस गाने को आनंद भाष्कर गाया है जबकि कंपोज भी उन्होंने ही किया है. डेढ़ मिनट के इस गाने में मुन्ना भईया के सारे रूप देखने को मिल रहें हैं. आप भी देखिए ये खास गाना.
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' 23 अक्टूबर से स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद रहेगी. लोगों के बीच इस शो को लेकर कितनी उत्सुकता है इस बात की जानकारी इसी लगाईं जा सकती है कि इसके ट्रेलर को ढाई करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2020 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

