ICC WTC Final 2021: जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को ऐसे दिया मजेदार जवाब
दोनो खिलाड़ियों के बीच मजेदार बातचीत लोगों को बेहद पसंद आई और कई लोगों ने इस पर हंसने वाले इमोजिस दिए. इंग्लैंड दौरे के दौरान बुमराह सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन सकते हैं. उन्होंने अबतक 19 टेस्ट मैच खेले हैं और वह इस उपलब्धि को हासिल करने से 17 विकेट दूर हैं.
मुंबई: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और स्पिनर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दूसरे को मजेदार जवाब दिए. इंग्लैंड (England) के लिए दो जून को रवाना होने से पहले बुमराह ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "रिसेट मोड ऑन." इस पोस्ट पर अक्षर ने जवाब देते हुए लिखा, "सही है." इसके बाद बुमराह ने अक्षर के मैसेज का जवाब देते हुए मशहूर वेबसीरीज मिर्जापुर-2 के डायलॉग की लाइन लिखते हुए कहा, "यह भी ठीक है." इंग्लैंड रवाना होने से पहले परिवार के साथ Jasprit Bumrah ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर
दोनो खिलाड़ियों के बीच मजेदार बातचीत लोगों को बेहद पसंद आई और कई लोगों ने इस पर हंसने वाले इमोजिस दिए. इंग्लैंड दौरे के दौरान बुमराह सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन सकते हैं. उन्होंने अबतक 19 टेस्ट मैच खेले हैं और वह इस उपलब्धि को हासिल करने से 17 विकेट दूर हैं.
यह रिकॉर्ड फिलहाल पूर्व भारतीय खिलाड़ी कपिल देव के नाम हैं जिन्होंने 25 टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2021 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).