MI vs CSK: शाहरुख खान ने मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स को पहले IPL 2020 मैच के लिए दी बधाई, कहा- आपको देखने का अब और इंतजार नहीं हो रहा

ज के मुकाबले में रोहित की सेना धोनी के धुरंधरों से भिड़ने जा रही हैं. ऐसे में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने सोशल मीडिया पर दोनों टीमों को बधाई दी है.

शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram)

आईपीएल 2020 (IPL 2020) का आगाज अब से कुछ ही समय में शुरू होने जा रहा है. पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला जाना है. कोरोना वायरस के कारण UAE में हो रहे इस टूर्नामेंट में पर सभी की निगाहें टिकी हैं. आज के मुकाबले में रोहित की सेना धोनी के धुरंधरों से भिड़ने जा रही हैं. ऐसे में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने सोशल मीडिया पर दोनों टीमों को बधाई दी है. शाहरुख ने ट्वीट करके कहा कि आप सबके खेलते हुए देखने का अब और इंतजार नहीं हो रहा है.

शाहरुख खान ने ट्वीट करके लिखा कि मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मुकाबले के लिए आल द बेस्ट. सभी खिलाड़ियों को हेल्थी और अच्छे गेम के कामना करता हूं. रोहित और धोनी आप अच्छा करें. आप सभी को खेलते हुए देखने का और इंतजार नहीं हो रहा है दोस्तों.

आपको बता दे कि शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाईट राइडर इस बार के मुकाबले के प्रबल दावेदारों में से एक टीम है. उनकी टीम का पहला मुकाबला मुंबई इंडियन्स के साथ 23 तारीख को होगा. आपको बता दे कि शाहरुख खान की टीम त्रिन्बगो नाईट राइडर ने इस साल के CPL का ख़िताब भी अपने नाम किया है. ऐसे में वो चाहनेंगे की उनकी टीम आईपीएल में भी दमदार परफॉर्म करें और खिताब अपने नाम करे.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों दी पटखनी, भुवनेश्वर कुमार ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने रखा 251 रनों का टारगेट, टिम डेविड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड