बॉलीवुड

Met Gala 2019: प्रियंका चोपड़ा के लुक का सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा है मजाक, देखें ये ट्वीट्स

मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) के रेड कारपेट पर कई मशहूर हस्तियों को हटके अवतार में देखा गया. सोशल मीडिया पर हर कोई प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लुक्स की चर्चा कर रहा है.

Met Gala 2019: प्रियंका चोपड़ा के लुक का सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा है मजाक, देखें ये ट्वीट्स
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) के रेड कारपेट पर कई मशहूर हस्तियों को हटके अवतार में देखा गया. सोशल मीडिया पर हर कोई प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लुक्स की चर्चा कर रहा है. खासतौर पर लोग प्रियंका के लुक की बात कर रहे हैं. उन्होंने इस बार सॉफ्ट पेस्टल कलर का गाउन पहना था. लुक को थोड़ा अलग करने के लिए प्रियंका ने एक क्राउन पहना था और उन्होंने अपने बाल भी घुंघराले करवाए. जहां उनके फैन्स उनके इस अवतार को बेहद पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, "एक साल तक इस्तेमाल करने के बाद टूथब्रश की हालत. भयानक." एक और यूजर ने लिखा कि, "इनके साथ क्या गलत हुआ है. ऐसे बाहर घुमने से अच्छा मैं कमरे के अंदर बंद रहूं." एक व्यक्ति ने तो कहा कि पिकाचू प्रियंका का हेयरस्टाइलिस्ट होगा. इसके अलावा भी कई लोगों ने प्रियंका के लुक का मजाक उड़ाया.

यह भी पढ़ें:- Met Gala 2019: दीपिका-प्रियंका के बाद ईशा अंबानी का लुक भी सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखें तस्वीरें

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी. फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम भूमिका में है. फिल्म में प्रियंका और फरहान जायरा के मां-बाप के रूप में नजर आएंगे. शोनाली बोस ने इस फिल्म का निर्देशन किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2019 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).