Merit Animal Movie Review: मनोरंजन के साथ समाज को अहम संदेश देती है मेरिटल एनिमल

मनोरंजन के साथ ही सामाजिक समस्याओं और मानवीय पहलुओं के विषय पर बनी फिल्में दर्शकों को प्रभावित करती रही हैं. अभिनेत्री रीना जाधव की फिल्म मेरिट ऐनिमल भी महानगरों में बच्चों पर मेरिट लाने के मानसिक दबाव जैसे संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म है. फिल्म हंगामा प्ले ओटीटी पर रिलीज़ हुई है. जानते हैं कैसी है फिल्म.

मेरिट एनिमल मूवी रेटिंग्स (Photo Credits: Instagram)

फिल्म: मेरिटल एनिमल

निर्देशक: प्रदीप देशमुख और रीना जाधव

निर्माता: निर्देशक : जुनैद इमाम

कलाकार: रीना जाधव, मंगेश नाइक, आदित्य सिंघल, महेश चाग़, बहार उल इस्लाम और भाग्यरती बाई

बैनर:  महालक्ष्मी सिनेविजन एंड राजराजेश्वर फ़िल्मस

रन टाइम:  107 मिनट

रेटिंग: 3 स्टार्स

कहानी: मेरिट एनिमल वरुण (आदित्य सिंघल ) के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है. वरुण के माता-पिता चाहते हैं कि वह पढ़ाई और खेल सभी क्षेत्रों में सबसे ऊपर रहे. शहर के बाहरी इलाके में एक पहाड़ी इलाके पर साइकिल रेसिंग कंटेस्टेंट का आयोजन किया जाता है. इस सायकल रेस के दौरान एक पहाड़ी से फिसलकर वरुण गिरकर बेहोश हो जाता है. होश में आने के बाद वरुण खुद को एक गांव में पाता है. शहर में तनाव भरे माहौल से दूर उसे गांव का माहौल अच्छा लगता है. गांव में कृष्णा ( महेश छाग ) और मीरा ( रीना जाधव ) वरुण को बहुत प्यार से रखते हैं और उसे मुनिया (मंगेश नाईक) जैसा दोस्त भी मिल जाता है. वरुण को लगता है कि गांव में सब अच्छा है. इस बीच वहां के पारंपरिक बैल गाड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. उस दौरान अच्छा मेरिट लाने,प्रथम आने का दबाव एक बार फिर वरुण महसूस करता है. उसे अपने स्कूल की टीचर का अच्छे नंबर का दबाव और पिता की डांट की कड़वी स्मृतियां दिखाई देने लगती है.

अभिनय: वरुण के किरदार में आदित्य सिंघल ने बेहद नेचुरल एक्टिंग किया है. उनके पिता और शिक्षक का दबाव वरुण उनके किरदार में दिखाई देता है. फिल्म में सबसे अधिक मीरा के किरदार में रीना जाधव ने हमें इम्प्रेस किया है. इस फिल्म में उन्होंने मीरा के किरदार को जीवंत कर दिया है. मीरा अपने बच्चे की तरह ही वरुण को प्यार करती हैं और उसे चिंता है कि इस बच्चे के मां और पिता उसे जल्दी मिल जाने चाहिए. फिल्म में मुनिया के किरदार में मंगेश नाईक और मुनिया के पिता के किरदार में महेश चाग का किरदार भी अच्छा है.

इसलिए देखें ये फिल्म: अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित हो चुकी कई मेरिट एनिमल को सर्वश्रेष्ठ फिल्मऔर निर्देशक के रूप में कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. फिल्म की कहानी समाज की गंभीर समस्या पर केंद्रित है. अपने स्वयं के सपनों को पूरा करने के लिए हम अपने बच्चों पर अपना सर्वश्रेष्ठ करने का बोझ डालते हैं जो वास्तव में उनके लिए एक दबाव है. इस दौड़ में हर कोई अव्वल रहना चाहता है, लेकिन इस बीच वह अपने वर्तमान बचपन को नजरअंदाज कर देता है. मेकर्स ने इस फिल्म के माध्यम से दो अलग-अलग ग्रामीण और शहरी जीवन के अंतर को दिखाया गया है.  इस फिल्म के साथ हम वरुण के किरदार से हम आसपास के बच्चों की मानसिक अवस्था को समझ सकते हैं.

Share Now

\