Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Trailer: Manoj Bajpayee स्टारर फिल्म 'बंदा' का इंटेंस ट्रेलर हुआ रिलीज (Watch Video)
यह एक आम व्यक्ति की कहानी है - एक हाई कोर्ट का वकील जिसने अकेले ही POCSO एक्ट के तहत एक नाबालिग के बलात्कार के लिए एक असाधारण मामला लड़ा था.
'सिर्फ एक बंदा काफी है' एक आम आदमी की सच्चाई की लड़ाई जीतने की असाधारण खोज है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक आम आदमी की इच्छाशक्ति और सेल्फ स्टाइल्ड गॉडमैन की ताकत के बीच की लड़ाई में हमेशा जीत इच्छाशक्ति की ही होती है और कोई भी आदमी कानून से ऊपर नहीं होता है.
ज़ी स्टूडियोज और भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड प्रेजेंट्स अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित सुपर्ण एस वर्मा की कोर्ट रूम ड्रामा 'बंदा', विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, आसिफ शेख और विशाल गुरनानी द्वारा निर्मित और जूही पारेख मेहता द्वारा सह-निर्मित हैं. 'सिर्फ एक बंदा काफी है' 23 मई 2023 को विशेष रूप से ZEE5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है. Laal Salaam: Rajinikanth का फिल्म 'लाल सलाम' से मोइदीन भाई के रूप फर्स्ट लुक हुआ रिवील, सुपरस्टार की बेटी Aishwarya Rajinikanth कर रही हैं फिल्म को डायरेक्ट (View Pics)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2023 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

