Manoj Bajpayee ने दिखाए सिक्स पैक एब्स, बोले - सूप ने किया कमाल (View Pic)
54 वर्षीय सुपरटैलेंटेड एक्टर मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर फैंस को हैरान कर दिया है. नए साल के पहले दिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक शर्टलेस तस्वीर पोस्ट की.
Manoj Bajpayee Six-Pack Abs: 54 वर्षीय सुपरटैलेंटेड एक्टर मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर फैंस को हैरान कर दिया है. नए साल के पहले दिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक शर्टलेस तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपना बेहतरीन फिजिक फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं. John Abraham Khar Bungalow: मुंबई के पॉस इलाके में जॉन अब्राहम ने खरीदा आलीशान बंगला, जानिए कितनी है इसकी कीमत!
तेज नजरों और गहरी आवाज के लिए मशहूर मनोज को कम ही ऐसी तस्वीरें शेयर करते देखा गया है. लिहाजा इस पोस्ट ने फैंस को चौंका दिया और साथ ही सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी. कुछ फैंस तो यहां तक कहने लगे कि क्या ये फोटो एआई जेनरेटेड है? असल में ये तस्वीर कितनी असली है और कितनी नकली, ये सवाल अब हर किसी के जहन में है.
View this post on Instagram
मनोज ने इस तस्वीर को कैप्शन दिया, नया साल, नया मैं! देखो delicious सूप का मेरे शरीर पे असर.एकदम किलर लुक है ना?" हालांकि उन्होंने सूप का ज़िक्र मजाक में किया है, लेकिन उनकी मेहनत और डेडिकेशन किसी से छिपी नहीं है. आमिर खान की समुद्र के सामने वाली बिल्डिंग को एमआईसीएल ग्रुप करेगा रिडेवलप
अभी ये तो साफ है कि मनोज बाजपेयी ने अपने फैंस को नए साल का तोहफा दे दिया है और अब ये चर्चा का विषय बन चुका है. असल में ये फोटो असली है या AI का कमाल, ये वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल तो हर कोई उनकी इस तस्वीर का दीवाना हो गया है. इस खबर के अलावा भी मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म 'किलर सूप' भी चर्चा में है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2024 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

