मल्लिका शेरावत ने बयां किया अपना दर्द, कहा - कुछ एक्टर्स ने मेरे साथ...
मल्लिका शेरावत अपने हॉट और बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं पर इस वजह से उन्हें कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था. एक इवेंट में शरीक हुई मल्लिका ने कहा कि इंडिया में लड़कों और लड़कियों के लिए नियम बिल्कुल अलग होते हैं
मल्लिका शेरावत अपने हॉट और बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं पर इस वजह से उन्हें कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था. एक इवेंट में शरीक हुई मल्लिका ने कहा कि इंडिया में लड़कों और लड़कियों के लिए नियम बिल्कुल अलग होते हैं. मल्लिका कहती हैं कि, " 'मर्डर' फिल्म के बाद लोगों ने मेरे लिए धारणा बना ली थी. अगर आप छोटी स्कर्ट्स पहनती हैं और बड़े पर्दे अपने कोस्टार को किस करती हैं तो लोग आपको एक गिरी हुई महिला समझते हैं. लोग इस बात का फायदा उठाने की सोचते हैं. इस बात का अनुभव मैंने अपनी जिंदगी में किया है."
मल्लिका ने बताया कि उन्हें कई फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था क्योंकि उन फिल्मों के अभिनेता उनके साथ इंटिमेट होना चाहते थे और उन्होंने ऐसा करने के लिए मना कर दिया था. मल्लिका ने कहा कि, " ये एक्टर्स कहते थे कि जब मैं उनके साथ रील लाइफ में इंटिमेट हो सकती हूं तो रियल लाइफ में ऐसा करने में क्या दिक्कत है?" मल्लिका ने यह भी बताया कि एक ऐसा भी वक्त था जब निर्देशक उन्हें रात के 3 बजे बुलाते थे.
आपको बता दें कि मल्लिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'ख्वाहिश' से की थी. इसके बाद उन्हें 'मर्डर','वेलकम', 'डबल धमाल' जैसी कई फिल्मों में भी देखा गया था. बड़े पर्दे पर हॉट सीन्स देने की वजह से मल्लिका ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. इन दिनों मल्लिका अपनी वेब सीरीज 'द स्टोरी' को प्रमोट करने में वयस्त हैं. 'जी -5' नामक ऐप पर इस सीरीज को देखा जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2018 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

