Mrs India Queen 2021: गोवा में हुए पहचान मेरी कांटेस्ट में पहुंची मलाइका अरोड़ा, मिसेज इंडिया क्वीन की विनर को पहनाया ताज
कांटेस्ट को आयोजित किया था श्वेता रॉय और रणबीर रॉय ने. जिसमे मलाइका अरोड़ा चीफ गेस्ट बनकर पहुंची. मीडिया से बात करते हुए मलाइका ने कहा कि पहचान मेरी के साथ मैं पहली बार जुड़ी. ये महिलाओं को अपनी पहचान बनाने में मदद करता है. हम महिलाओं को तरह तरह की समस्याएं होती हैं जैसे वजन बढ़ना, आत्मविश्वास की कमी और दूसरी कमजोरियां. ये मंच हमें उनसे बाहर निकलने में मदद करता है.
बॉलीवुड की स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भले ही फिल्मों में ज्यादा ना दिखाई देती हो लेकिन अपने लुक और स्टाइल (Style) से वो आए दिन चर्चा में रहती हैं. मलाइका ग्लैमर वर्ल्ड की सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं. उन्होंने आज भी अपना जलवा लोगों के बीच कायम रखा है. ऐसे में मलाइका का ऐसा ही स्टाइलिस्ट अवतार दिखाई दिया है एक इवेंट पर. जहां उन्होंने विनर को मिसेज इंडिया क्वीन का ताज पहनाया है. दरअसल गोवा में आयोजित कांटेस्ट पहचान मेरी में कई विवाहित महिलाओं ने हिस्सा लिया था. जिसकी विनर को ताज पहनाने खुद मलाइका अरोड़ा पहुंची थी.
कांटेस्ट को आयोजित किया था श्वेता रॉय और रणबीर रॉय ने. जिसमे मलाइका अरोड़ा चीफ गेस्ट बनकर पहुंची. मीडिया से बात करते हुए मलाइका ने कहा कि पहचान मेरी के साथ मैं पहली बार जुड़ी. ये महिलाओं को अपनी पहचान बनाने में मदद करता है. हम महिलाओं को तरह तरह की समस्याएं होती हैं जैसे वजन बढ़ना, आत्मविश्वास की कमी और दूसरी कमजोरियां. ये मंच हमें उनसे बाहर निकलने में मदद करता है. अभी तक आप घर पर राज कर रही थी अब आप पूरी दुनिया में राज करिए.
मलाइका ने अपनी बातचीत में आगे बताया कि मैं पैदाइशी मॉडल हूं और बचपन से नौटंकी करती थी. शीशे के सामने अभिनय करती थी. मेरे माता-पिता ने भी मेरी खुशी के लिए मॉडलिंग के लिए हामी भर दी. मुझे खुशी है कि मैं इससे पैसे भी कमा लेती हूं. हर सुबह जब मैं उठती हूं तो यही सोचती हूं की आज मैं क्या नया करने वाली हूं?
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

