बॉलीवुड

Malaika Arora को गले लगाकर Arjun Kapoor ने मनाया Valentine's Day, Romantic Photo हुई Viral

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी अन्य कपल्स की तरह वैलेंटाइन्स डे को बेहद रोमांटिक अंदाज में मना रहे हैं.

Malaika Arora को गले लगाकर Arjun Kapoor ने मनाया Valentine's Day, Romantic Photo हुई Viral
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Instagram)

Malaika Arora and Arjun Kapoor Celebrate Valentine's Day with this Romantic Photo: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी अन्य कपल्स की तरह वैलेंटाइन्स डे को बेहद रोमांटिक अंदाज में मना रहे हैं. मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें ये एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं. भले ही अर्जुन और मलाइका अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात करने से बचते नजर आते हैं लेकिन इस रोमांटिक फोटो को शेयर करके इन्होंने अपने प्यार को जगजाहिर कर दिया है.

मलाइका ने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को पोस्ट करके लिखा, "फोटो में अर्जुन मलाइका को उनके माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं." इस फोटो पर कमेंट करते हुए कई सारे फैंस ने उनकी केमिस्ट्री की तारीफ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

आपको बता दें कि अरबाज खान से तलाक के कुछ समय बाद मलाइका ने अर्जुन में अपने खोये हुए प्यार को पाया. ये कपल बीते काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहा है और इनकी जल्द शादी होने की खबरें भी मीडिया में सुनने को मिलती है. हालांकि ये कपल इस सवाल से अक्सर बचत नजर आया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2022 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).