बॉलीवुड

Kareena Kapoor Khan नहीं कंगना रनौत ही थी फिल्म सीता के लिए मेकर्स की पहली पसंद, राइटर मनोज मुंतशिर ने किया खुलासा

पहले ये खबर सामने आई कि कंगना रनौत की ये फिल्म करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण को ऑफर हुई थी. इस फिल्म के लिए करीना ने भारी भरकम फीस मांगी थी. जिसके चलते मेकर्स ने अपने कदम पीछे खींच लिए. जिसके बाद ये फिल्म कंगना रनौत की झोली में आ गई.

Kareena Kapoor Khan नहीं कंगना रनौत ही थी फिल्म सीता के लिए मेकर्स की पहली पसंद, राइटर मनोज मुंतशिर ने किया खुलासा
कंगना रनौत (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों का सुर्ख़ियों में हैं. उनकी फिल्म थलाइवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. क्रिटिक्स से फिल्म को ढेर सारी वाहवाही पहले मिल चुकी है. कंगना के रोल की हर कोई तारीफ कर रहा है. तो वहीं कंगना के हाथ एक और मेगा बजट फिल्म सीता लगी है. जिसका ऐलान उन्होंने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर किया. जिसके बाद ये खबर सामने आई कि कंगना रनौत की ये फिल्म पहले करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण को ऑफर हुई थी. इस फिल्म के लिए करीना ने भारी भरकम फीस मांगी थी. जिसके चलते मेकर्स ने अपने कदम पीछे खींच लिए. जिसके बाद ये फिल्म कंगना रनौत की झोली में आ गई.

ऐसे में अब फिल्म के स्क्रीनप्ले राइटर मनोज मुंतशिर ने मामले पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने फ्री प्रेस जनरल से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया कि मेकर्स की पहली पसंद हमेशा से ही कंगना रनौत थी. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि करीना और दीपिका को फिल्म के लिए अपोर्च करने की खबर पूरी तरह से गलत है.

इसके साथ ही मनोज मुंतशिर ने अपने इंटरव्यू में कहा कि कंगना रनौत मां सीता की खूबियों से भलीभांति वाकिफ हैं. वो ना ही शर्मीली थी और ना ही कमजोर. कंगना रनौत के पास भी एक मजबूत व्यक्तित्व है. ऐसे में वो इस किरदार के साथ न्याय कर सकती हैं जबकि वहीं दूसरी हिरोइनों को इसे समझना पड़ेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2021 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).