बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, शादी के वक्त नाराज थी मां मधु चोपड़ा, जानें वजह

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) पिछले साल दिसंबर के महीने में सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध गए थे. जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में क्रिस्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से दोनों की शादी सम्पन्न हुई थी

प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, शादी के वक्त नाराज थी मां मधु चोपड़ा, जानें वजह
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मधु चोपड़ा (Photo Credits: Yogen Shah and Instagram)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) पिछले साल दिसंबर के महीने में सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध गए थे. जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में क्रिस्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से दोनों की शादी सम्पन्न हुई थी. अब प्रियंका ने अपनी शादी के बारे में एक दिलचस्प बात बताई है. हाल ही में एलिन डिजेनरस के चैट शो में प्रियंका ने इस बात का खुलासा किया कि शादी के वक्त उनकी मां मधु चोपड़ा नाराज थी. उन्होंने बताया कि उनकी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) इसलिए नाराज थी क्योंकि उन्होंने सबको नहीं बुलाया था. साथ ही मधु चोपड़ा यह भी चाहती थी कि प्रियंका अपने हेयर ड्रेसर और ज्वैलरी डिजाइनर को भी शादी में इनवाइट करें.

प्रियंका ने कहा कि, "मेरी मां की ख्वाहिश थी कि मैं एक पार्टी रखूं और उस पार्टी में तकरीबन 15 हजार लोग शामिल हो. मां का मानना था कि उनकी बेटी की शादी है और इसलिए हर करीबी इंसान को शादी में इनवाइट किया जाना चाहिए."

 

View this post on Instagram

 

Happiness in the mountains ⛰ ❤️💕

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

यह भी पढ़ें:-  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ओमान में मना रहे हैं हनीमून, ये तस्वीर है सबूत

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम को भी देखा जाएगा. शोनाली बोस इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं. फिल्म में फरहान और प्रियंका जायरा के मां-बाप का किरदार निभाते हुए दिखेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2019 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).