Lockdown: जैकलीन फर्नांडिज ने हाथ के बल खड़े होकर किया योगा, Video देखकर उड़ जाएंगे होश
लॉकडाउन के इस समय को सेलिब्रिटीज बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं और इस बात का अंदाजा उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स से लगाया जा सकता है. कोई अपने घर पर खाना बनाता हुआ नजर आया तो कोई साफ-सफाई में व्यस्त दिखाई दिया. अब बॉलीवुड की श्रीलंकन ब्यूटी कही जानेवाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो हॉट अंदाज में योगा करती हुई नजर आ रही हैं.
Jacqueline Fernandez Hot Yoga Video: लॉकडाउन (Lockdown) के इस समय को सेलिब्रिटीज बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं और इस बात का अंदाजा उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स से लगाया जा सकता है. कोई अपने घर पर खाना बनाता हुआ नजर आया तो कोई साफ-सफाई में व्यस्त दिखाई दिया. अब बॉलीवुड की श्रीलंकन ब्यूटी कही जानेवाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो हॉट (Hot) अंदाज में योगा करती हुई नजर आ रही हैं.
जैकलीन द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए वीडियो में अपने स्पोर्ट्स आउटफिट में बेहद हॉट अंदाज में योगा करती हुई नजर आईं. खास बात ये थी कि जैकलीन यहां अपने दोनों हाथ के बल पर खड़े होकर योगा करती दिखीं. उनके इस वीडियो में उनकी फिटनेस भी साफ देखी जा सकती है.
जैकलीन ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "समय बीतता रहता है." वीडियो को देखने के बाद फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी उनकी तारीफ करते हुए इसपर कमेंट किया है.
आपको बता दें कि इन दिनों क्वारंटाइन में योग और अलग अलग प्रकार की शारीरिक एक्टिविटी करके खुद को फिट रखने में जुटी हुई हैं. उनका ये वीडियो फैंस के लिए प्रेरणादायक है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

