बॉलीवुड

इम्तियाज अली ने अपने भाई की शादी में ऋषि कपूर के डांस का अनदेखा वीडियो किया शेयर (Video)

अब डायरेक्टर इम्तियाज अली के भाई की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें ऋषि कपूर भी डांस करते दिखाई दे रहें हैं. ऋषि कपूर का ये थ्रो बैक डांस वीडियो है.

इम्तियाज अली ने अपने भाई की शादी में ऋषि कपूर के डांस का अनदेखा वीडियो किया शेयर (Video)
इम्तियाज अली (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड के रोमांटिक और टैलेंटेड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए. अचानक खराब हुई तबीयत के बाद उन्हें मुंबई (Mumbai) H N रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने आखिरी सांसे ली. ऋषि कपूर के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. ऋषि के निधन पर लगभग हर कोई अपना दुख जाहिर करता दिखाई दिया. उनके निधन के इतने दिनों के बाद भी कई लोग ऋषि कपूर और उनसे जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. ऐसे में अब डायरेक्टर इम्तियाज अली के भाई की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें ऋषि कपूर भी डांस करते दिखाई दे रहें हैं. ऋषि कपूर का ये थ्रो बैक डांस वीडियो है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है. जिसमें ऋषि कपूर का मस्तमौला अंदाज देखने को मिल रहा है. इस वीडियो की फोटो को इम्तियाज अली ने भी अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है. लोगों को ऋषि कपूर का ये थ्रो बैक डांस वीडियो बेहद पसंद आ रहा है.

 

View this post on Instagram

 

#riprishikapoor @imtiazaliofficial

A post shared by Khawar Jamsheed (@khawarjamsheed) on

आपको बता दे कि ऋषि कपूर के निधन की खबर के बाद इम्तियाज अली ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर उन्हें याद किया था.

जिस दिन ऋषि कपूर का निधन हुआ उस दिन एक उनके नाम रिकॉर्ड भी बना. दरअसल निधन के बाद अभिनेता को लेकर ऑनलाइन खोज में भारत में 7000 प्रतिशत और वैश्विक स्तर पर 6700 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. सेमरश द्वारा 30 अप्रैल को किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि प्रशंसकों ने हैशटैगऋषिकपूर (#rishikapoor) पर 6,214 ट्वीट किए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).