Lakme Fashion Week 2019: रैप करते हुए रणवीर सिंह ने स्टेज से दर्शकों के बीच लगाई छलांग, देखें ये मजेदार वीडियो
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) वैलेंटाइन्स डे के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इन दिनों वह अपनी इस फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं.
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) वैलेंटाइन्स डे के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इन दिनों वह अपनी इस फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं. हाल ही में वह लैक्मे फैशन वीक 2019 (Lakme Fashion Week 2019) के दौरान भी अपनी फिल्म का एक गाना गाते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि रैप करते हुए रणवीर सिंह स्टेज से सीधा दर्शकों के बीच छलांग लगाते हैं. इसके बाद वहां मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा.
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि फैन्स अपने पसंदीदा सितारे को पकड़ना चाहते थे. मिडडे द्वारा पब्लिश की गई कुछ तस्वीरों के मुताबिक जब रणवीर सिंह ने ऑडियंस के बीच छलांग लगाई, तब वहां मौजूद कई महिलाएं गिर गई थी. किसी के भी चोटिल होने की खबर सामने नहीं आई है. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-
View this post on Instagram
If he fell on you then raise your hand ...that's if it working 😛😛😛😛 #ranveersingh
यह भी पढ़ें:- पीवी. सिंधु के फैन हुए रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर शेयर की ये शानदार तस्वीर
आपको बता दें कि इससे पहले भी फिल्म 'गली बॉय' के म्यूजिक लॉन्च के दौरान रणवीर सिंह स्टेज से सीधा ऑडियंस के बीच कूद गए थे. फिल्म की बात करें तो आलिया भट्ट और कल्कि कोचलिन जैसी अभिनेत्रियां भी 'गली बॉय' में अहम भूमिकाएं निभाती हुई नजर आएंगी. जोया अख्तर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2019 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

