Kriti Sanon Tested Negative For COVID: कृति सेनन की कोविड-19 टेस्ट आई निगेटिव, फैंस का जताया आभार
अभिनेत्री कृति सेनन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर खुलासा किया है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. साथ ही उन्होंने सभी को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना स्वास्थ्य अपडेट साझा करते हुए लिखा, "बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं फाइनली कोरोना नेगेटिव पाई गई हूं."
अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर खुलासा किया है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. साथ ही उन्होंने सभी को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना स्वास्थ्य अपडेट साझा करते हुए लिखा, "बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं फाइनली कोरोना नेगेटिव पाई गई हूं."
अभिनेत्री ने कहा, "बीएमसी के अधिकारियों, सहायक आयुक्त विश्वास मोटे और मेरे डॉक्टर को मदद और सहायता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. सभी को शुभकामनाएं और कभी न खत्म होने वाले प्यार के लिए धन्यवाद." 9 दिसंबर को, कृति ने घोषणा की थी कि वह कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. यह भी पढ़े: Kaun Banega Crorepati: कोरोना से जंग जीतने के बाद अमिताभ बच्चन अब केबीसी की शूटिंग करेंगे शुरू
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करे तो कृति सेनन फरहाद सामजी निर्देशित फिल्म 'बच्चन पांडे' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएगी. इसके अलावा फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आएगी. इस फिल्म में कृति के अलावा वरुण धवन, कियारा अडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2020 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

