बॉलीवुड

कृति सेनन की नई हेयर स्टाइलिस्ट हैं नुपुर सेनन, एक्ट्रेस ने ऐसे की बहन की तारीफ

कृति ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते है कि नूपुर सेनन अपनी बड़ी बहन के बाल काटती नजर आ रही है.

कृति सेनन की नई हेयर स्टाइलिस्ट हैं नुपुर सेनन, एक्ट्रेस ने ऐसे की बहन की तारीफ
कृति सेनन और नूपुर सेनन (Photo Credits: Instagram)

कोरोना वायरस के चलते पूरे देशभर में लॉकडाउन चल रहा है. लॉकडाउन के कारण सलून, ब्यूटी पार्लर होने के कारण बॉलीवुड सलेब्स को परेशानी का सामना करना पड रहा है.ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने अपने परेशानी का हल निकाल लिया है. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने नए हेयर स्टाइलिस्ट को इंट्रोड्यूस करवाया है. जिसमें उनकी छोटी बहन नूपुर सेनन (Nupur Sanon) ने  हेयर स्टाइलिस्ट बनकर कृति को नया लुक दिया है.

कृति ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते है कि नूपुर सेनन अपनी बड़ी बहन के बाल काटती नजर आ रही है. तो वहीं बैकग्राउंड में पंजाबी गाना बज रहा है. इस गाने की धुंद पर नुपुर एन्जॉय करते हुए बाल काट रही हैं. वीडियो के लास्ट में कृति स्टाइल के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं.  इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्टर ने लिखा,"बाल बाल बच गए. खुद को देखने के लिए इसे वीडियो के अंत तक देखिए. कभी इतने छोटे बाल नहीं कराए. लेकिन यह मुझे बेहद पसंद आए. ये नया ताजा लुक देने के लिए नूपुर तुम्हारा धन्यवाद. अपनी रहस्यमयी दुष्ट मुस्कान से तुमने मुझे डरा दिया. साथ ही तुम पंजाबी गाने पर डांस कर रही थी उस वक्त तुम्हारे हाथों में मेरे कीमती बाल थे वो देख कर में डर गयी थी." यह भी पढ़े: लॉकडाउन डायरी: एक्ट्रेस कृति सेनन भी कर रही हैं अपने घर की सफाई, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

कृति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को 14 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. कृति के इस वीडियो पर नूपुर ने कमेंट करते हुए लिखा, "बहन है, इसलिए जाने दिया....भाई होता तो.."

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).