मैगजीन के कवर पर दिखा कृति सेनन का हॉट अवतार, देखें ये बोल्ड तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है. उनका ग्लैमरस अवतार भी फैन्स को खूब पसंद आता है. अब एक बार फिर से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. उन्होंने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए एक बेहद हॉट फोटोशूट करवाया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है. उनका ग्लैमरस अवतार भी फैन्स को खूब पसंद आता है. अब एक बार फिर से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. उन्होंने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए एक बेहद हॉट फोटोशूट करवाया है. फिल्मफेयर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन फोटोज को शेयर किया है. जब आप इन फोटोज को देखेंगे, तब आप भी कृति की खूबसूरत अदाओं के कायल हो जाएंगे.
कृति के फैन्स उनके बोल्ड अवतार को बेहद पसंद कर रहे हैं. बहुत से यूजर्स ने कमेंट कर उनके लुक की प्रशंसा भी की है. साथ ही इस पोस्ट पर कई लाइक्स भी आ चुके हैं. आप भी एक नजर डालिए इन फोटोज पर:-
View this post on Instagram
Hello, gorgeous! @kritisanon drips oomph in this exclusive shot from our latest cover shoot.
यह भी पढ़ें:- कृति सेनन का वर्क आउट वीडियो हुआ वायरल, एक्ट्रेस का हॉट अवतार देखकर फैन्स के छूटे पसीने
आपको बता दें कि कृति सेनन को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में देखा गया था. फिल्म में दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा भी अहम रोल में है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं हुई थी. इसके अलावा कृति जल्द ही फिल्म 'हाउसफुल 4' और 'पानीपत' में भी नजर आएंगी. फैन्स दोनों फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

