बॉलीवुड

अचानक हॉट स्टाइल में बदल गए Kriti Kharbanda के कपड़े, Instagram पर सेक्सी Video हुआ Viral

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन करती नजर आ रही हैं. टिकटोक एप के बैन होने के बाद भारत में इंस्टाग्राम ने रील्स फीचर की शुरुआत की जहां लोग अपने मजेदार वीडियोज बनाकर शेयर करते नजर आते हैं.

अचानक हॉट स्टाइल में बदल गए Kriti Kharbanda के कपड़े, Instagram पर सेक्सी Video हुआ Viral
कृति खरबंदा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kirti Kharbanda) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन करती नजर आ रही हैं. टिकटोक एप के बैन होने के बाद भारत में इंस्टाग्राम ने रील्स (Instagram Reels) फीचर की शुरुआत की जहां लोग अपने मजेदार वीडियोज बनाकर शेयर करते नजर आते हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस फीचर के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं जिसमें कृति भी शामिल हैं. कृति ने हाल ही में अपना एक हॉट वीडियो रील्स पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल भी हो रहा है.

वीडियो में देखा गया कि ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जीन्स पहनी कृति के कपड़े अचानक बदल जाते हैं और वो सेक्सी वाइट ब्रा, शॉर्ट्स और रॉब पहनी नजर आती हैं. इसके बाद उनके कपड़े ओरेंज टी-शर्ट और फिर जंप सूट में बदल जाते हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग भी इसपर कमेंट कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

कृति के इस वीडियो पर तकरीबन 2 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं. फिल्म 'शादी में जरूर आना' से लोगों के बीच बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली कृति जल्द ही फिल्म '14 फेरे ' में विक्रांत मैसी संग नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन देवांशु सिंह कर रहे हैं और ये फिल्म 9 जुलाई 2021 को रिलीज के लिए सेट की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2021 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).