Kill Box Office Collection Day 3: एक्शन-थ्रिलर 'किल' ने रविवार को किया 2.70 करोड़ का कारोबार, जानिए तीन दिनों की कुल कमाई
निखिल भट्ट द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किल' ने अपने ओपनिंग वीकएंड पर 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी शुरुआत मिली.
Kill Box Office Collection Day 3: निखिल भट्ट द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किल' ने अपने ओपनिंग वीकएंड पर 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी शुरुआत मिली, लेकिन वीकएंड में कमाई में बढ़त देखी गई. रविवार को फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. Kalki 2898 AD Box Office Collection:'कल्कि 2898 एडी' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी, हिंदी भाषा में 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार!
फिल्म समीक्षकों और दर्शकों दोनों से ही सकारात्मक समीक्षा प्राप्त कर रही है. फ़िल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस और लीड कलाकारों के अभिनय की तारीफ हो रही है. हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' से कड़ी चुनौती मिल रही है.
तीन दिन में किल ने किया 6 करोड़ का आंकड़ा पार
View this post on Instagram
फिल्म के पहले वीकएंड के कलेक्शन का आंकड़ा इस प्रकार है
शुक्रवार - 1.35 करोड़ रुपये
शनिवार - 2.20 करोड़ रुपये
रविवार - 2.70 करोड़ रुपये
कुल - 6.25 करोड़ रुपये
ट्रेड एनालिस्टों का मानना है कि आने वाले हफ्ते में फिल्म की कमाई काफी हद तक सोमवार के कलेक्शन पर निर्भर करेगी. अगर फिल्म सोमवार को अच्छा कलेक्शन कर पाती है, तो यह निश्चित रूप से लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिक सकती है. 'किल' में लक्ष्य, राघव जुयाल और तान्या मनिकतला मुख्य भूमिकाओं में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2024 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

