New Bhojpuri Song 2022: Khesari Lal Yadav बने रोमांटिक राजा, एक्ट्रेस Shipra Goyal संग धमाकेदार गाना हुआ रिलीज, देखें Video
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव नए साल पर एक बार फैंस के बीच अपना धमाका करते नजर आ रहे हैं. एक्टर का नया गाना 'रोमांटिक राजा' इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है जिसमें वो अपने बेहद स्टाइलिश और कूल ड्यूड अवतार में नजर आ रहे हैं.
Khesari Lal Yadav & Shipra Goyal New Bhojpuri Song 2022: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव नए साल पर एक बार फैंस के बीच अपना धमाका करते नजर आ रहे हैं. एक्टर का नया गाना 'रोमांटिक राजा' इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है जिसमें वो अपने बेहद स्टाइलिश और कूल ड्यूड अवतार में नजर आ रहे हैं. गाने में वो एक्ट्रेस शिप्रा गोयल संग रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं.
खेसारी के इस गाने को यूट्यूब पर शेयर किया गया है जिसमें उनका बेहद अलग और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला. शिप्रा संग वो इस गाने में रंग जमाते नजर आ रहे हैं. उनके इस नए म्यूजिक ट्रैक को अब तक 1 करोड़ 2 लाख से भी अधिक व्यूज प्राप्त हुआ है. ये सॉन्ग यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में 3 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.
देखें खेसारी लाल यादव का नया गीत:
कमाल की बात ये है कि इस गाने में परफॉर्म करने के साथ ही खेसारी और शिप्रा ने ही इसे अपनी आवाज दी है. इंटरनेट पर इनका ये नया गीत तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर ढेरों कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम खेसारी लाल यादव इसी तरह से अपने फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2022 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

