Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani के Bhojpuri सॉन्ग ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, देखें हिट Music Video
भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का हिट भोजपुरी गीत 'ऐसे बारा ना माचिस के तिलिया' इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है. इस गाने में काजल और खेसारी बेहद रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे के साथ डांस कर रहे हैं.
Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani Bhojpuri Song Video: भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का हिट भोजपुरी गीत 'ऐसे बारा ना माचिस के तिलिया' इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है. इस गाने में काजल और खेसारी बेहद रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे के साथ डांस कर रहे हैं. सॉन्ग में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न गेटअप में इनके प्रेम प्रसंग को खूबसूरती से दराहाया गया है.
इस हिट सॉन्ग को खेसारी लाल याद और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है जिसे यूट्यूब पर 2 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज प्राप्त हुए हैं. दर्शकों के बीच खेसारी और काजल की जोड़ी भी हिट रही है और इस गाने के बढ़ते व्यूअरशिप के आंकड़े इसी बात की ओर इशारा करते हैं. देखें इनका ये हिट सॉन्ग वीडियो:
अपने इस अंदाज के चलते भोजपुरी फिल्म जगत में ये दोनों ही कलाकार छाए हुए हैं. गौरतलब है कि भोजौरी गीत और सिनेमा की भी डिमांड दर्शकों के बीच बढ़ी है. यही वजह है कि इंटरनेट पर इसके गीत बेहद पसंद किए जाते हैं और दर्शकों द्वारा इन्हें ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिलते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2022 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

