Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर दिखा 'केसरी चैप्टर 2' का दम, रविवार को जबरदस्त ग्रोथ के साथ कमाए 11.70 करोड़
अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी चैप्टर 2' ने शुक्रवार को धीमी शुरुआत के बाद अब रफ्तार पकड़ ली है. शुक्रवार को फिल्म ने 7.84 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन शनिवार को इसमें उछाल आया और कलेक्शन 10.08 करोड़ पर पहुंच गया.
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी चैप्टर 2' ने शुक्रवार को धीमी शुरुआत के बाद अब रफ्तार पकड़ ली है. शुक्रवार को फिल्म ने 7.84 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन शनिवार को इसमें उछाल आया और कलेक्शन 10.08 करोड़ पर पहुंच गया. रविवार को फिल्म ने और ज्यादा दम दिखाया और 11.70 करोड़ की कमाई की. इस तरह वीकेंड पर फिल्म की कुल कमाई 29.62 करोड़ हो गई है. खास बात ये रही कि Good Friday जैसे हॉलिडे पर भी फिल्म को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला था, जैसा कि रविवार को देखने को मिला. Kesari Chapter 2 Review: जलियांवाला बाग की चीख बनकर लौटी 'केसरी चैप्टर 2', अक्षय कुमार और आर माधवन ने भरा हर सीन में जोश और जज्बा
मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, पुणे और बेंगलुरु जैसे मेट्रो सिटीज़ में मल्टीप्लेक्स और प्रीमियम स्क्रीन्स पर फिल्म ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया. वहीं कोलकाता, लखनऊ, भोपाल, हैदराबाद, चंडीगढ़ और अहमदाबाद जैसे कई शहरों में भी रविवार को बेहतर ग्रोथ देखी गई.
'केसरी चैप्टर 2' का कारोबार:
View this post on Instagram
अब सबकी नजरें सोमवार की कमाई पर हैं, जो फिल्म के लिए ‘Make or Break’ साबित हो सकती है. फिल्म के पास एक बड़ा मौका है, क्योंकि 1 मई से पहले कोई बड़ी रिलीज़ नहीं है. ऐसे में अगर ‘Kesari Chapter 2’ वीकडे में भी अच्छा प्रदर्शन करती है, तो पहले हफ्ते में यह फिल्म एक मजबूत टोटल हासिल कर सकती है. करण सिंह त्यागी द्वारा डायरेक्टेड 'केसरी चैप्टर 2' में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन और अनन्या पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2025 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

