बॉलीवुड

कैटरीना कैफ ने मेकअप आर्टिस्ट की शादी में जमकर किया डांस, अफगान जलेबी बन खूब झूमी

कैटरीना कैफ अपने मेकअप आर्टिस्ट के बुलावे पर गोवा पहुंची. जहां उन्होंने ना केवल मेकअप आर्टिस्ट की शादी अटेंड कि बल्कि जमकर डांस भी किया.

कैटरीना कैफ ने मेकअप आर्टिस्ट की शादी में जमकर किया डांस, अफगान जलेबी बन खूब झूमी
कैटरीना कैफ (Photo Credits: Yogen Shah)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की जितनी तारीफ की जाए वो कम है. क्योंकि सिल्वर स्क्रीन पर शानदार पर्सनालिटी के तौर दिखाई देने वाली कैटरीना कैफ असल लाइफ में भी वैसी ही हैं. कैटरीना अपने स्टाफ के साथ फैमिली जैसा व्यवहार करती हैं. जिसकी एक झलक हाल ही में दिखाई दी जब वो अपने मेकअप आर्टिस्ट (Make up Artist) की गे शादी में पहुंची. कैटरीना ने इस फंक्शन में ना केवल हिस्सा लिया बल्कि जमकर डांस भी किया. कैटरीना इस शादी में अफगान जलेबी पर झूमती दिखाई दी.

दरअसल कैटरीना के मेकअप आर्टिस्ट डैनियल सी बाउर (Daniel C Bauer) ने अपने बॉयफ्रेंड टाइरोन ब्रगनज़ा (Tyrone Braganza) संग गोवा में शादी रचाई. खबर है कि डैनियल ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाई. इस शादी के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसमें कैटरीना का अफगान जलेबी गाने पर किया डांस काफी वायरल हो रहा है.

वर्कफ्रंट की बात फिल्म भारत की धमाकेदार कमाई के बाद कैटरीना का जलवा अब अक्षय कुमार के साथ दिखाई देगा. कैटरीना अक्षय संग फिल्म सूर्यवंशी में बतौर लीड रोल में नजर आने जा रही हैं. इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है जबकि करण जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया है.

इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना ने फिल्म मोहरा के आइकोनिक गाने टिप टिप बरसा पानी को भी रिक्रिएट किया है. जिसे फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2020 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).