Chandu Champion: कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग खत्म कर रसमलाई का लिया मजा, फिल्म निर्माता और डायरेक्टर के प्रति जताया आभार (Watch Video)
Chandu Champion: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग पूरी हो गई है. कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस खबर की जानकारी दी है. वीडियो में कार्तिक को फिल्म के निर्देशक कबीर खान के हाथों से रसमलाई खाते हुए देखे जा सकते हैं. खास बात ये है कि कार्तिक ने पिछले एक साल से चीनी का परहेज रखा हुआ था, लिहाजा ये रसमलाई उनके लिए जीत का स्वाद जैसा रहा. Ramanand Sagar Ramayan Returns On Doordarshan: प्रभु श्री राम पधारेंगे आपके द्वार! दूरदर्शन पर प्रिय धारावाहिक 'रामायण' का होगा पुन: प्रसारण
शेयर किए गए वीडियो में कार्तिक ने कैप्शन दिया है, इस रसमलाई का स्वाद जीत जैसा लगा! आखिरकार 8 महीने बाद चीनी खा रहा हूं! एक साल से भी ज़्यादा की कड़ी मेहनत और पूरे विश्व में दिन-रात की शूटिंग के बाद, आज हमने चंदू चैंपियन की शूटिंग का सफर पूरा कर लिया हैऔर ये मेरे पसंदीदा रसमलाई से ज्यादा मीठा था - वो भी खुद उस शख़्स के हाथों से जिसने मेरे लिए ये चुनौतीपूर्ण रास्ता बनाया. आप मेरे लिए एक बेहद प्रेरणादायक हस्ती रहे हैं सर! कबीर खान, साजिद नाडियाडवाला.
View this post on Instagram
बता दें कि फिल्म 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक अब तक के अलग किरदार में नज़र आएंगे. फिल्म 14 जून, 2024 को रिलीज हो रही है. इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है. जो इससे पहले बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में बना चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

