बॉलीवुड

करीना कपूर खान के साथ सूनसान आइलैंड में फंसना चाहते हैं कार्तिक आर्यन

कार्तिक की फैन फॉलोइंग में बड़ी संख्या लड़कियों की है. हालांकि कार्तिक का नाम अक्सर उनकी को स्टार से जुडा हैं चाहे सारा अली खान हो या फिर अनन्या पांडे इनके साथ कार्तिक के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड की गलियारों में सुनने मिले हैं. लेकिन कार्तिक का दिल तो किसी और एक्ट्रेस लिए धडकता है.

करीना कपूर खान के साथ सूनसान आइलैंड में फंसना चाहते हैं कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के सोनू यानी कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हो गए हैं. कार्तिक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'कोकी पूछेगा' शो शुरू किया है. इस शो को उनके फैंस जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं. कार्तिक की फैन फॉलोइंग में बड़ी संख्या लड़कियों की है. हालांकि कार्तिक का नाम अक्सर उनकी को स्टार से जुडा हैं चाहे सारा अली खान (Sara Ali Khan) हो या फिर अनन्या पांडे (Ananya Panday) इनके साथ कार्तिक के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड की गलियारों में सुनने मिले हैं. लेकिन कार्तिक का दिल तो किसी और एक्ट्रेस  लिए धडकता है.

कार्तिक का दिल जिस अदाकारा के लिए धडकता है वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) है. भले ही कार्तिक ने करीना के साथ फिल्मों में काम नहीं किया है लेकिन उन्हें करीना बेहद पसंद है. उन्होंने हर बार इसका जिक्र भी किया है. यह भी पढ़े: Koki Poochega: कार्तिक आर्यन अपने शो ‘कोकी पूछेगा’ के 5वें एपिसोड में केरला के सुपरहीरो और IAS अफसर नूह बावा का करेंगे इंटरव्यू

 

View this post on Instagram

 

💫 Final Touch

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक से इंटरव्यू के दौरान सवाल पूछा गया कि,'बॉलिवुड की किस ऐक्ट्रेस के साथ किसी निर्जन टापू पर फंसना चाहेंगे?'  इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कार्तिक ने बताया,"करीना कपूर वो मेरी फेवरेट है."

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक 'दोस्ताना 2' में जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे तो वहीं  'भूल भुलैया 2' में  कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).