बॉलीवुड

Dhamaka: कार्तिक आर्यन अब राम माधवानी की थ्रिलर फिल्म धमाका में दिखाएंगे अपना दम

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म निर्माता राम माधवानी की अगली थ्रिलर फिल्म 'धमाका' में नजर आएंगे. कार्तिक आर्यन थ्रिलर जोन की इस फिल्म में काम करने को लेकर उत्साहित हैं. वह इस फिल्म में एक ऐसे पत्रकार की भूमिका निभाएंगे जो मुंबई में हुए आतंकी हमले का लाइव ब्रॉडकास्ट कवर करता है.

Dhamaka: कार्तिक आर्यन अब राम माधवानी की थ्रिलर फिल्म धमाका में दिखाएंगे अपना दम
फिल्म धमाका पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) फिल्म निर्माता राम माधवानी (Ram Madhvani) की अगली थ्रिलर फिल्म 'धमाका' (Dhamaka) में नजर आएंगे. कार्तिक आर्यन थ्रिलर जोन की इस फिल्म में काम करने को लेकर उत्साहित हैं. वह इस फिल्म में एक ऐसे पत्रकार की भूमिका निभाएंगे जो मुंबई में हुए आतंकी हमले का लाइव ब्रॉडकास्ट कवर करता है.

कार्तिक ने कहा, "यह मेरे लिए एक जबरदस्त स्क्रिप्ट है और मैं इसकी स्टोरी सुनने के दौरान अपनी सीट से चिपका रहा. मैं जानता हूं कि यह एक ऐसा स्क्रिप्ट है, जो मुझे अभिनेता के तौर पर मेरे अलग पक्ष को बाहर लाएगा." यह भी पढ़े: Adipurush: प्रभास की फिल्म के चलते नहीं डिले हुई कार्तिक आर्यन और ओम राउत की एक्शन फिल्म, ये है वजह 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक ने कहा, "यह पहली बार है कि मैं रोनी और आरएसवीपी के साथ काम कर रहा हूं. मैं इस जर्नी को आगे बढ़ते हुए देखना चाहता हूं." वहीं माधवानी ने कार्तिक को बॉलीवुड का प्रतिभाशाली कलाकार बताया और कहा कि वह इस रोल के लिए एकदम फिट हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2020 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).