बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो' 6 दिसंबर को होगी रिलीज

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अभिनीत फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) छह दिसंबर को रिलीज होगी. यह फिल्म बी.आर. चोपड़ा द्वारा 1978 में इसी नाम से बनाई गई फिल्म से प्रेरित है.

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो' 6 दिसंबर को होगी रिलीज
कार्तिक आर्यन (Photo Credit-Twitter)

मुंबई:  कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अभिनीत फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) छह दिसंबर को रिलीज होगी. यह फिल्म बी.आर. चोपड़ा द्वारा 1978 में इसी नाम से बनाई गई फिल्म से प्रेरित है. कार्तिक ने रविवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए कहा, "'पति पत्नी और वो' छह दिसंबर को रिलीज होगी." फिल्म में कार्तिक के साथ भूमि पेडनेकर तथा अनन्या पांडे हैं. अनन्या 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' के सीक्वल से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत कर कर रही हैं.

मूल फिल्म में संजीव कपूर, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं थीं. फिल्म में विवाहेतर संबंधों को मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ में साथ आएंगे नजर

मुदस्सर अजीज निर्देशित फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, रेनू चोपड़ा और जूनो चोपड़ा ने किया है. छह दिसंबर को ही अर्जुन कपूर अभिनीत 'पानीपत' भी रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2019 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).