बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन को आया कोरोना वायरस के वैक्सीन मिलने का सपना, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

कार्तिक आर्यन शुरू से ही कोरोना के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते आए हैं. कभी अपने रैप से तो कभी डायलॉग से कार्तिक लोगों का दिल जीतते नजर आ चुके हैं.

कार्तिक आर्यन को आया कोरोना वायरस के वैक्सीन मिलने का सपना, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
कार्तिक आर्यन (Photo Credits: Yogen Shah)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown) है. लोगों से सोशल डिस्टेंस रखने को कहा जा रहा है. बॉलीवुड के सितारें भी कोरोना के खिलाफ लगातार फैन्स बचाव रखने की अपील कर रहे हैं. ऐसे में अब अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया है जो सबका ध्यान खींच रहा है. दरअसल कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो भीड़ से घिरे हुए हैं और लोगों का हाथ हिलाकर स्वागत कर रहें है. लेकिन इससे भी खास है उनका कैप्शन. कार्तिक आर्यन ने लिखा कि आज मुझे सपना आया कि वैक्सीन मिल गया.

कार्तिक आर्यन के पोस्ट के बाद यूजर्स भी उन्हें तरह तरह ट्रोल करने में जुट गए हैं. जिसपर कार्तिक भी एक यूजर को जवाब देते दिखाई दिए. यह भी पढ़े: कोरोना वायरस: कनिका कपूर की छठी रिपोर्ट आई नेगेटिव, अस्पताल से हुई डिस्चार्ज

 

View this post on Instagram

 

Aaj Sapna Aaya ki Mujhe Vaccine Mil Gayi👨🏻‍🔬

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

इस पर एक यूजर ने कमेंट किया, "बायोटेक्नोलॉजी जो पढ़ी है भाई ने." इस पर कार्तिक ने तुरंत जवाब देते हुए लिखा, "आप एक भाई को बायोटेक्नोलॉजी से अलग कर सकते हैं, लेकिन भाई से बायोटेक्नोलॉजी को अलग नहीं कर सकते।"

आपको बता दे कि कार्तिक आर्यन शुरू से ही कोरोना के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते आए हैं. कभी अपने रैप से तो कभी डायलॉग से कार्तिक लोगों का दिल जीतते नजर आ चुके हैं. इसके साथ ही घर पर रहते हुए बर्तन की सफाई करते हुए भी दिखाई दे चुके हैं.

वर्कफ्रंट की बात करे कार्तिक आर्यन आने वाले समय में दोस्ताना 2 और भूल भुलैया 2 में नजर आने जा रहे हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2020 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).