बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का Kissing सीन हुआ लीक, देखें वीडियो

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) जल्द ही फिल्म 'लव आज कल 2' (Love Aaj Kal 2) में साथ नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है.

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का Kissing सीन हुआ लीक, देखें वीडियो
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का किसिंग सीन हुआ लीक (Photo Credits: Instagram and Twitter)

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) जल्द ही फिल्म 'लव  आज कल 2' (Love Aaj Kal 2) में साथ नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. 'लव आजकल 2' के सेट से एक वीडियो सामने आया है. इस लीक्ड वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक और सारा एक दूसरे को किस कर रहे हैं. पहले दोनों रोमांटिक डांस करते हैं और उसके बाद दोनों काफी करीब आ जाते हैं. साथ ही वीडियो में एक रोमांटिक सॉन्ग भी बज रहा है.

कार्तिक और सारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कार्तिक आर्यन के फैन पेज ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है. फैन्स भी इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:-   Confirmed: इम्तियाज अली की फिल्म में साथ नजर आएंगे सारा अली खान और कार्तिक आर्यन, ये रही पूरी Details

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लुका छुप्पी' हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म में कृति सेनन ने भी अहम किरदार निभाया है. फिल्म को दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और अभी तक यह फिल्म कुलमिलाकर 45.07 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. वहीं सारा की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'केदारनाथ' से अपने करियर की शानदार शुरुआत की है. इसके अलावा उनकी फिल्म 'सिंबा' ने भी बॉक्स ऑफिस पर लाजवाब प्रदर्शन किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2019 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).