बॉलीवुड

Confirmed: इम्तियाज अली की फिल्म में साथ नजर आएंगे सारा अली खान और कार्तिक आर्यन, ये रही पूरी Details

लंबे समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) साथ में एक फिल्म करने वाले है. अब यह खबर कन्फर्म हो चुकी है. इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की अगली फिल्म में कार्तिक और सारा को साथ देखा जाएगा.

Confirmed: इम्तियाज अली की फिल्म में साथ नजर आएंगे सारा अली खान और कार्तिक आर्यन, ये रही पूरी Details
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन (Photo Credits: Instagram)

लंबे समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) साथ में एक फिल्म करने वाले है. अब यह खबर कन्फर्म हो चुकी है. इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की अगली फिल्म में कार्तिक और सारा को साथ देखा जाएगा. मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, "कार्तिक, सारा और रणदीप हुड्डा काफी समय से फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं आर अब फिल्म शुरू होने के लिए तैयार है. इम्तियाज अली की पिछली फिल्मों (तमाशा और जब हैरी मेट सेजल) के अधिकतर सीन्स विदेशों में फिल्माए गए थे. लेकिन इस फिल्म को ज्यादातर पंजाब और दिल्ली में फिल्माया जाएगा. "

कार्तिक आर्यन भी इस खबर की पुष्टि कर चुके हैं. मुंबई मिरर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "हां, मैं इम्तियाज सर की फिल्म कर रहा हूं. वो मेरे पसंदीदा फिल्ममेकर्स में से एक हैं और मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था. मुझे खुशी है कि ऐसा हो रहा है."

यह भी पढ़ें:-  रणवीर सिंह ने Video में किया खुलासा, इसलिए कार्तिक आर्यन से कराई थी सारा अली खान की मुलाकात

आपको बता दें कि दर्शक सारा और कार्तिक की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री पहले ही देख चुके हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रणवीर सिंह सारा और कार्तिक को एक दूसरे से मिलवा रहे थे. वीडियो में सारा और कार्तिक शर्माते हुए नजर आ रहे थे. इसके अलावा सारा करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहले ही कार्तिक संग डेट पर जाने की इच्छा जाहिर कर चुकी है. कार्तिक ने इस बात का जवाब देते हुए कहा था कि डेट पर जाने के लिए उन्हें बहुत पैसे कमाने होंगे क्योंकि सारा एक राजकुमारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2019 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).