ऋषि कपूर के निधन के बाद रणबीर कपूर और नीतू सिंह से मिलने पहुंची कपूर करीना कपूर, देखें Photo
बॉलीवुड के मशहूर कलाकार ऋषि कपूर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है. बीते 2 साल से कैंसर से जंग लड़ने के बाद ऋषि कपूर ने मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. 30 अप्रैल, गुरुवार को ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. अब उनके परिवार की इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने तथा उनका हालचाल जानने करीना कपूर उनके घर पहुंची.
बॉलीवुड के मशहूर कलाकार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन (Demise) से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है. बीते 2 साल से कैंसर से जंग लड़ने के बाद ऋषि कपूर ने मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. 30 अप्रैल, गुरुवार को ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. अब उनके परिवार की इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने तथा उनका हालचाल जानने करीना कपूर (Kareena Kapoor) उनके घर पहुंची.
मीडिया में आई लेटेस्ट फोटोज में देखा गया कि करीना ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह (Neetu Singh) और उनके बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से मिलने के लिए उनके घर पहुंची हैं. इस फोटो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. ये भी पढ़ें: रणबीर ने पिता ऋषि कपूर की अस्थियां मुंबई के बाणगंगा तालाब में की विसर्जित- Video
View this post on Instagram
आपको बता दें कि ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के दौरान भी करीना अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ मुंबई के चंदनवाड़ी शमशान भूमि (Chandanwadi Crematorium) पर मौजूद थी और उनके परिवार का साथ दे रहीं थी.
करीना कपूर और रणबीर कपूर की आपसी बॉन्डिंग भी काफी अच्छी रही है और ऐसे में उस दुखद समय पर वो उनकी देखभाल करने में जुटी हुई नजर आ रही हैं. गौरतलब है कि ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के बाद उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) भी अपनी बेटी समारा साहनी (Samara Sahni) के साथ अपने परिवार का साथ देने मुंबई आई हुई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

